PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार में होने वाला है बड़ा फेरबदल? केंद्रीय राज्य मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

23 जून 2026
साझा करें:
मोदी सरकार में होने वाला है बड़ा फेरबदल? केंद्रीय राज्य मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

 बड़ी खबर: मोदी सरकार के इकलौते ईसाई मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, कैबिनेट फेरबदल की सुगबुगाहट तेज

Breaking News: इस वक्त की बड़ी खबर, मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, उनका छह साल का राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा किया स्वीकार, कुरियन शायद केंद्र सरकार में एकमात्र ऐसे मंत्री थे जो ईसाई समुदाय से आते हैं, उनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को हुआ है समाप्त, वही राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा- भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से कर लिया है स्वीकार, अब माना जा रहा है कि इस इस्तीफे के बाद अब मोदी सरकार में फेरबदल की सुगबुगाहट हो गई है तेज, 65 साल के कुरियन अगस्त 2024 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी केंद्रीय कैबिनेट में राज्य मंत्री (MoS) के तौर पर कर रहे थे काम, वह बीजेपी के एक सीनियर नेता हैं और 1980 में पार्टी के बनने के समय से ही इसके रहे हैं सदस्य 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal