PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

मजदूरों के लिए अपनी जान लगा दी दांव पर! विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर डाला पेट्रोल, देखें वीडियो

19 मई 2026
साझा करें:
मजदूरों के लिए अपनी जान लगा दी दांव पर! विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर डाला पेट्रोल, देखें वीडियो

Ravindra Singh Bhati I Barmer 

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बाडमेर जिले के शिव से निर्दलिय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने ऊपर छिड़का पेट्रोल, विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मजदूरों की मांगे नहीं मानने पर खुद पर छिड़का पेट्रोल, कलेक्ट्रेट कूच के दौरान विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर डाला पेट्रोल, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत विधायक रविंद्र सिंह भाटी को रोका, इससे पहले आज धरना स्थल पर हुआ था विशाल मजदूर आंदोलन, धरनास्थल पर भावुक और आक्रोशित स्वर में विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा— यह लोकतंत्र है या तानाशाही? एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पिछले 14 दिनों से श्रमिकों के अधिकारों के लिए बैठा है धरने पर, लेकिन सरकार की ओर से एक एसडीएम स्तर का अधिकारी तक नहीं आया वार्ता के लिए, आखिर सरकार किस बात का कर रही है इंतजार, भाटी ने ख़ुद पर पेट्रोल छिड़कते हुए चेतावनी भरे शब्दों में कहा— यदि श्रमिकों को मरने के लिए किया जाएगा मजबूर तो उससे पहले मैं दे दूँगा अपनी जान, ताकि सत्ता में बैठे लोग जागें और उन्हें सुनाई दें मजदूरों की चीखें, बता दें गिरल गांव में मजदूर आंदोलन के बाद पहुंचे थे बाड़मेर, पिछले 50 दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर मजदूर—ड्राइवर बैठे है धरने पर, पिछले 14 दिन से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी खुद भी आंदोलनरत लोगों के साथ बैठे थे धरने पर, अब सोशल मीडिया पर भाटी का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal