PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

महंगाई को लेकर सरकार पर फूटा अशोक गहलोत का गुस्सा, राहुल गांधी के लिए कही ये बडी बात

19 मई 2026
साझा करें:
महंगाई को लेकर सरकार पर फूटा अशोक गहलोत का गुस्सा, राहुल गांधी के लिए कही ये बडी बात

Ashok Gehlot I Rahul Gandhi I 

पेट्रोल-डीजल की बढ रही कीमतों को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर पोस्ट कर कहा— कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले तीन महीने से चेता रहे थे केन्द्र सरकार को कि देश में आने वाला है महंगाई का तूफान, परन्तु पूरी भाजपा केवल चुनावों में थी व्यस्त और उन्हें देशवासियों की नहीं थी कोई चिन्ता, स्वयं प्रधानमंत्री फैला रहे थे भ्रम कि सब कुछ है ठीक, अब चुनाव होते ही पेट्रोल-डीजल की होने लगी है किल्लत और बढने लगे हैं दाम भी, पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सब्जी, फल, दूध सहित सभी वस्तुओं के बढ़ने लगे हैं दाम, केन्द्र और राज्य दोनों ही सरकारें स्थिति को काबू करने की बजाय असत्य फैलाकर जनता को कर रही हैं भ्रमित, अभी भी वक्त है कि सरकार स्थिति को नियंत्रण में लाने का करे प्रयास और जनता के सामने स्थिति करे स्पष्ट, वर्ना आने वाले समय में बनेगी ऐसी स्थिति जो कोई सोच नहीं सकता

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal