राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान, विधायक रविंद्र सिंह भाटी के समर्थन में बोले अशोक गहलोत, गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों की मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की थी, अब कांग्रेस के नेता विधायक भाटी के पक्ष में उतरे, अशोक गहलोत ने कहा- बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों का 38 दिन से धरना प्रदर्शन जारी है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी 15 दिन से इन मजदूरों के साथ बैठे हैं परन्तु न तो सरकार ने कोई वार्ता की और न ही प्रशासन ने ध्यान दिया, इस उदासीनता के कारण वे मजदूरों के साथ कलेक्ट्रेट कूच करने एवं अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने तक को मजबूर हुए, भाजपा के शासन में एक विधायक को अपनी मांगों पर ध्यानाकर्षण के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है तो आम आदमी की स्थिति की कल्पना की जा सकती है, राज्य सरकार को अविलंब इनकी मांगों पर ध्यान देकर सकारात्मक हल निकालना चाहिए
भाटी के आत्मदाह के प्रयास के बाद गरमाई सियासत, अशोक गहलोत ने दिया ये बड़ा बयान

Ashok Gehlot I Ravindra singh bhati I Congress I Barmer I









