देश में बढ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, आज लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कहा- सरकार वो आंकड़े देना क्यों भूल जाती है कि हमारा रुपया और कितना गिरेगा? क्या पाताल लोक में जाकर रुपए को ढूंढेंगे? क्या रुपया इतना नीचे जाएगा? जब डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ते हैं तो हर चीज हो जाती है महंगी, जरूरत की चीजे अब होंगी महंगी, हर एक को महंगाई बढाने का मिलेगा मौका, जहां ये दे रहे हैं एनकाउंटर के आंकडे वहां डीजल—पेट्रोल के भी तो दें आंकडे, अभी जनता रहे सावधान, जरुरत की चीजें हो जाएगी महंगी, भाजपा डीजल-पेट्रोल के और बढ़ाएगी दाम, गैस सिलेंडर होगा और महंगा, अब वर्क फ्रोम होम नहीं, काम ही नहीं करो घर बैठो, ऐसा फैसला भी करेंगे ये लोग, बता दें इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कहा था कि आने वाले दिनों में और बढेगी महंगाई
राहुल के बाद अखिलेश की चेतावनी: 'जनता रहे सावधान, भाजपा और बढ़ाएगी डीजल-पेट्रोल के दाम'

Akhilesh Yadav I Rahul Gandhi I Mallikarjun Kharge I Samajwadi Party I Congress I Up Politics









