गौरव गोगोई ने बताया असम में कांग्रेस की जीत का प्लान !

Assam assembly election 2026: असम विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने किया रणनीति का खुलासा, 126 सीटों में से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, गौरव गोगोई ने कहा- असम में 6 विपक्षी दलों का कांग्रेस, असम जातीय परिषद, रायजोर दल, CPI(M), CPI(ML) और APHLC का है गठबंधन, पहले से यही था कांग्रेस की रणनीति, चुनाव में नहीं बटेंगे BJP विरोधी वोट, एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा विपक्ष, हिमंत बिस्वा सरमा को विपक्ष मिलकर करेगा असम से विदा, रायजोर दल 13 सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, 2 सीटों गौरीपुर और गोलपाड़ा ईस्ट सीट पर रायजोर दल की होगी कांग्रेस से फ्रेंडली फाइट, पहले एक सीट पर असहमति के चलते रायजोर दल से टूट गई थी बातचीत, AIUDF अकेले ने 126 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया है ऐलान, NDA की सहयोगी रही पीपल्स पार्टी लिबरल भी अकेले लड़ रही है चुनाव

ये भी पढ़े : BJP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?