गजेन्द्र सिंह शेखावत का LPG संकट पर बड़ा बयान, कहा- सप्लाई में आई रूकावटें, लेकिन….!

America, Israel-Iran War। Jodhpur: LPG Crisis को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान, भारत में पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर कोई संकट नहीं, पूरी दुनिया में बढ़े पेट्रोलियम उत्पादों के दाम, भारत में पेट्रोलियम उत्पादों के नहीं बढ़ाये दाम, Middle east में युद्ध के हालात से वैश्विक संकट, युद्ध की स्थिति ने सभी देशों के सामने खड़ी की चुनौती, गैस की आपूर्ति में आई है रुकावटें, लेकिन सरकार ने आपूर्ति जारी रखने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाये, जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं को दी जा रही प्राथमिकता, कालाबाज़ारी और जमाखोरी को रोकने के लिए बनाया प्रोटोकॉल, कांग्रेस के पास नहीं है कोई, इसीलिए वे LPG को मुद्दा बनाने की कर रहे कोशिश, पड़ोसी देशों की हालात खराब, पाकिस्तान में बने आपातकाल जैसे हालात, जबकि बांग्लादेश में बंद हुए स्कूल और कॉलेज, हम पहले कुल 27 देशों से कच्चा तेल आयात करते थे, अब सरकार ने कच्चे तेल के आयात के लिए 40 देशों के साथ किये समझौते, हमने अपनी आपूर्ति लाइनों में बनाई विविधता, प्रदेश में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भी साधा निशाना, कहा- प्रदर्शनकारियों के घरों की कराई जानी चाहिए जांच, कितने प्रदर्शनकारियों के घरों में लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर बन रहा है खाना ?, कहा- कांग्रेस पार्टी कर रही है गैर जिम्मेदाराना व्यवहार

ये भी पढ़े : सोनम वांगचुक को लेकर मोदी सरकार का बहुत बड़ा फैसला, तुरंत रिहा करने के दिए आदेश