नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का अलवर दौरे पर, ईद मिलन समारोह में कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने की शिरकत, नयाबास ईदगाह पहुंचे टीकाराम जूली, वही इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विशेष रूप से मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद दी, कांग्रेस नेता ने कहा- पवित्र रमजान माह के समापन के बाद आने वाली ईद आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देती है, यह त्योहार हमें मिल-जुलकर रहने और समाज में सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है, इसके साथ ही टीकाराम जूली ने सभी से आपसी भाईचारा मजबूत रखने और समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की, साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली और तरक्की की कामना की, ईद के मौके पर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं, बता दें टीकाराम जूली 11.30 बजे छठीमील में आयोजित ईद मिलन समारोह में जूली होंगे शामिल, वही इसके बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली दोपहर 2.30 बजे बिजवाड़ नरूका में आयोजित गणगौर मेले और कुश्ती दंगल का करेंगे उद्घाटन











