जयपुर के रामबाग सर्किल पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति एक बार फिर आमजन का गहरा लगाव देखने को मिला, कल जयपुर के रामबाग सर्किल पर लाल बत्ती होने के चलते रुका था अशोक गहलोत का काफिला, इस दौरान वह मौजूद लोग उनसे मिलने के लिए उनकी गाड़ी के पास पहुंच गए, गहलोत से बात करते हुए एक शख्स ने उत्साहित होकर कहा- अब तक उन्होंने उनको सिर्फ अखबारों और टीवी पर ही देखा था, लेकिन पहली बार उन्हें आमने-सामने देखने का मौका मिला, इस दौरान एक शख्स ने भावुक होकर गहलोत से कहा- राजस्थान को आपकी बहुत याद आ रही है, आपके जैसा प्यार कोई नहीं दे सकता, वहीं गहलोत ने भी मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया स्वीकार, नेता और जनता के बीच इस आत्मीय मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
‘राजनीति के जादूगर’ को देखने उमड़े चाहने वाले, बोले- आपकी बहुत याद आ रही है

Ashok Gehlot, Rajasthan Politics, Jaipur News, Viral Video, Rambagh Circle, Rajasthan Congress, Former CM Ashok Gehlot










