PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

फर्जी हस्ताक्षर मामला, ममता के घर पहुंची CID, TMC कार्यालय की भी ली तलाशी

09 जून 2026
साझा करें:
फर्जी हस्ताक्षर मामला, ममता के घर पहुंची CID, TMC कार्यालय की भी ली तलाशी

Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Tmc I Bengal Politics I Breaking News I Signature Scam I

प​श्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की बढती जा रही मुश्किलें, फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच के तहत आज सीआईडी पहुंची  कालीघाट स्थित पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास, इसके साथ ही ममता के आवास से सटे तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में भी ली तलाशी, इस दौरान करीब एक घंटे तक चले विवाद और कानूनी बहस के बाद जांच अधिकारियों को टीएमसी कार्यालय में मिला प्रवेश, कार्यालय की देखरेख कर रहे तृणमूल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य शुभाशीष चक्रवर्ती ने शुरुआत में तलाशी की अनुमति देने से कर दिया इनकार, उनका कहना था कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दोनों हैं फिलहाल दिल्ली में, इसलिए उनकी अनुपस्थिति में वह ऐसा निर्णय नहीं ले सकते, इसके बाद सीआईडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनके पास है विधिवत सर्च वारंट और जांच में बाधा डालना कानूनी रूप से हो सकता है गंभीर मामला, काफी देर तक चली बहस के बाद सीआईडी ने कार्यालय में किया प्रवेश, इसी दौरान सीआईडी की एक अन्य टीम तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कैमेक स्ट्रीट स्थित कार्यालय भी पहुंची, सीआईडी अधिकारियों का कहना है कि अभिषेक बनर्जी द्वारा जांच एजेंसी को भेजे गए जवाबी पत्र में बताया गया था कि विधायकों के हस्ताक्षर इसी कार्यालय में किए गए थे एकत्र,   इसी जानकारी के आधार पर वहां ली गई तलाशी, सूत्रों के अनुसार सीआईडी की टीम ने कार्यालय के लागबुक, आगंतुकों के रिकार्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच की

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal