दिल्ली के कांग्रेस का चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन जारी, मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, के.सी. वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और अन्य नेता भारत निर्वाचन आयोग के दफ़्तर पहुँचे, कांग्रेस नेताओं को चुनाव आयोग परिसर में प्रवेश की नहीं मिली अनुमति, सुरक्षा कर्मियों ने बिना पूर्व अनुमति का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने से रोका, वही कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने पर दिया बड़ा बयान, कहा- देश के लोकतांत्रिक इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ है जब बिना कोई कारण बताए हुए नामांकन को रद्द किया गया, हमारी उम्मीदवार के खिलाफ कोई FIR, कोई चार्जशीट या मुकदमा नहीं है लेकिन जानबूझकर लोकतंत्र की हत्या करने का जो प्रयास किया जा रहा है, उसके विरोध में हम यहां पर आए हैं, समय पर समय भी मांगा... हम सब यहां पर आवेदन देने आए हैं, लिखित में हमने पहले बताया था लेकिन न तो हमें अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही निर्वाचन आयोग से कोई हमसे मिल रहा है, पूरे देश में लोग देख रहे हैं कि ये सरकार लोकतंत्र को तार-तार कर रही है, भाजपा की एकमात्र कोशिश है सत्ता और ताकत को हड़पना, लोकतंत्र में यदि हमारी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है तो हमारे पास सारे विकल्प हैं, हम न्यायापालिका का दरवाजा खटखटाएंगे, हमारे लिखित आवेदन के बावजूद वे कह रहे हैं कि हमारा ये अधिकार ही नहीं है, चुनाव चल रहा है और चुनाव आयोग पर ताले लगे हुए हैं, हम कहां पर जाएंगे? ये दिखाता है कि किस हद तक भाजपा सरकार जा सकती है, निर्वाचन आयोग को अपने अंदर झांकना होगा कि वे किस ओर देश को लेकर जा रहे हैं
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर भड़के सचिन पायलट, कांग्रेस नेताओं का EC दफ्तर के बाहर धरना जारी, देखें पूरी खबर

Sachin Pilot I Meenakshi Natrajan I Rajyasabha Election








