प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, टीकाराम जूली ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए इसे 'लाचार सरकार और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था' करार दिया, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा- लाचार सरकार, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और जवाबदेही से भागती भाजपा! भाजपा राज में इसे ही अग्रणी राजस्थान कहा जाता है, कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत के बाद अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी खराब होने के समाचार पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाले हैं। महिलाएं आईसीयू, वेंटिलेटर और डायलिसिस पर जीवन और मौत से संघर्ष कर रही हैं, यह कोई सामान्य घटना नहीं है, यह भाजपा सरकार की विफल स्वास्थ्य नीतियों, प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही के अभाव का भयावह परिणाम है, प्रदेश में एक के बाद एक गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय मामलों को दबाने और अपनी छवि बचाने में लगी हुई है, मुख्यमंत्री जी, आपकी प्राथमिकता स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारना नहीं, बल्कि उसकी नाकामियों पर पर्दा डालना बन चुकी है, कोटा हो या बीकानेर, हर दर्दनाक घटना के बाद बयान देकर मामलों को दबाने का प्रयास कर रहे हो, आखिर इन मौतों और प्रसूताओं की बिगड़ती हालत की जिम्मेदारी कौन लेगा? कब तक सरकार अपनी विफलताओं को छिपाती रहेगी? कितनी और माताओं की जिंदगी दांव पर लगने के बाद आपकी सरकार की नींद खुलेगी?
'यही है भाजपा का अग्रणी राजस्थान?' -बीकानेर अस्पताल कांड पर भड़के टीकाराम जूली, सरकार को घेरा

कोटा के बाद बीकानेर में मचा हड़कंप! टीकाराम जूली का गंभीर आरोप– 'दोषियों पर कार्रवाई के बजाय छवि चमकाने में जुटी सरकार'








