Rajyasabha election 2026: आज राज्यसभा चुनाव के वोटिंग से पहले ‘ऑपरेशन लोटस’ के आरोप आए सामने, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राजयसभा चुनाव को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान, डीके शिवकुमार ने किया बड़ा दावा, कहा- ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को क्रॉस वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपये की पेशकश की गई, इस मामले में दो संदिग्ध किए गए गिरफ्तार, DK शिवकुमार के मुताबिक चार लोग बिदादी के एक रिसॉर्ट में पहुंचे थे, जहां विधायक ठहरे हुए हैं, कांग्रेस विधायकों ने कथित ऑफर ठुकरा दिया और तुरंत पार्टी नेतृत्व को दी सूचना, इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को लिया है हिरासत में, जबकि दो मौके से हो गए फरार, मीडिया से बात करते हुए DK शिवकुमार ने कहा- विधायक ने हमें बताया कि उन्होंने हर वोट के लिए 5 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, उन्होंने (कांग्रेस विधायक ने) कहा कि वे ‘हॉर्स-ट्रेडिंग’ (खरीद-फरोख्त) के लिए तैयार नहीं हैं, इस मामले में चेक और बाकी सभी चीजें जब्त की जानी चाहिए, यह कर्नाटक में बीजेपी के दोस्तों द्वारा चलाया जा रहा ‘महान ऑपरेशन लोटस’ है










