PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान के इस दिग्गज बीजेपी नेता के ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी, पढ़ें पूरी खबर

17 जुलाई 2026
साझा करें:
राजस्थान के इस दिग्गज बीजेपी नेता के ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी, पढ़ें पूरी खबर

  1. भाजपा नेता अशोक चांडक के घर पहुंची ED, कई ठिकानों पर चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी

Breaking News: बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ED ने मारा छापा, भाजपा नेता अशोक चांडक के घर पहुंची ED की टीम, भाजपा नेता के श्रीगंगानगर-जयपुर के ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी, ऑफिस, ट्रस्ट समेत कई ठिकानों पर एक साथ ED की चल रही छापेमारी, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई कार्रवाई के तहत श्रीगंगानगर के साथ जयपुर में रिश्तेदारों के घरों पर भी कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की चल रही है जांच, हालांकि ED ने कार्रवाई की वजह का नहीं किया आधिकारिक खुलासा, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला माना जा रहा है मनी लॉन्ड्रिंग या आर्थिक अनियमितताओं से जुड़ा, चांडक और उनकी पत्नी एक बार श्रीगंगानगर नगर परिषद की रही हैं चेयरमैन, वही अशोक चांडक कांग्रेस के टिकट पर भी लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ED की कई टीमें एक साथ हुईं एक्टिव, टीम ने अशोक चांडक के शिवा वाइन, चंद्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट के परिसर और अन्य कई ठिकानों पर मारा छापा, अधिकारियों की टीम घर और ऑफिस में कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से कर रही है जांच, जल्द इस मामले को लेकर सामने आएगी और महत्वपूर्ण जानकारी 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal