केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संसद के मानसून सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण पर विपक्षी दलों पर साधा निशाना, आज जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री शेखावत ने दो टूक कहा- विपक्ष की चाल क्या है? चरित्र क्या है? जो दोहरे चेहरे वाले हैं लोग, वे पिछले संसद सत्र में हुए थे बेनकाब, अब होने वाले हैं एक बार फिर, बढ़ती आबादी के चलते लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है निरंतर, आजादी के बाद संविधान में इसके लिए की गई थी स्पष्ट व्यवस्था, वर्ष 2008 में लागू हुए पिछले परिसीमन एक्ट में किया गया था यह प्रावधान कि वर्ष 2025 के बाद पुनः किया जाएगा परिसीमन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास में महिलाओं की केवल सहभागिता ही नहीं, बल्कि उनके सशक्त नेतृत्व को करना चाहते हैं सुनिश्चित, विधायी कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को एक्ट ऑफ पार्लियामेंट द्वारा सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से डीलिमिटेशन का होना है अत्यंत आवश्यक, महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के रवैये पर तीखा प्रहार करते हुए शेखावत ने कहा- जब पिछले सत्र में महिला आरक्षण और इससे जुड़े विषय रखे गए थे लोकसभा के पटल पर, तब विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा और महिलाओं की भागीदारी को रोकने का उनका चाल व चरित्र पूरी तरह हो गया था बेनकाब, आगामी लोकसभा सत्र शुरू होने के साथ ही जब बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की होगी बैठक और सभी दलों के सदस्य सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे तो इस विधेयक को लाया जाएगा पटल पर, विपक्ष के दोहरे चेहरे वाले लोग एक बार फिर देश की जनता के सामने बेनकाब होने के लिए रहें तैयार
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बोले शेखावत- संसद के मानसून सत्र में फिर बेनकाब होगा विपक्ष

Gajendra Singh Shekhawat I Rahul Gandhi I Mansun Satra I Sansad I Indian Politics I Political News I Bjp I Bjp Government I Modi Sarkar I Modi Government I Politalks News I Breaking News I









