नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज हुई अहम सुनवाई, अदालत ने राजस्थान सरकार से मांगी आसाराम ताजा मेडिकल रिपोर्ट, अदालत ने सरकार को 21 जुलाई तक रिर्पोट पेश करने का दिया निर्देश, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह नहीं चाहता किसी अनहोनी की आशंका, इसलिए यदि मेडिकल रिपोर्ट में स्थिति वास्तव में पाई जाती है गंभीर, तभी केवल इलाज के उद्देश्य से सीमित अवधि की जमानत पर किया जाएगा विचार, वहीं राजस्थान सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि फिलहाल आसाराम का स्वास्थ्य है ठीक और करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने अयोध्या और काशी विश्वनाथ में पैदल घूमकर किए थे दर्शन, इसके बावजूद सरकार संबंधित अधिकारियों से ताजा स्वास्थ्य रिपोर्ट और अन्य आवश्यक जानकारी लेकर अदालत के सामने करेगी पेश, सरकार की रिपोर्ट आने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट अंतरिम जमानत की मांग पर करेगा फैसला, बता दें वर्ष 2013 में जोधपुर स्थित अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में आसाराम को 1 सितंबर 2013 को किया गया था गिरफ्तार, इसके बाद लंबी सुनवाई चली और अप्रेल 2018 में जोधपुर की विशेष अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा, इसके बाद से ही आसाराम जेल में हैं बंद
आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई- सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार से मांगी ताजा मेडिकल रिपोर्ट

Asaram Bapu I Supreme Court I Rajasthan Highcourt I Rajasthan Government I Breaking News I Politalks News I









