PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत-निकाय चुनाव: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद गहलोत का बड़ा बयान, भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

17 जुलाई 2026
साझा करें:
पंचायत-निकाय चुनाव: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद गहलोत का बड़ा बयान, भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

Ashok Gehlot I Bhajan Lal Sharma I Rajasthan Highcourt I Rajasthan Government I Panchayat Chunav I Nikay Chunav I Election Commission I Eci I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर हाईकोर्ट ने दिखाया सख्त रूख, हाईकोर्ट के रूख को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान आया सामने, गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना कहा- प्रदेश सरकार के लिए इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या होगी कि पंचायत और निकाय चुनावों में हो रही जानबूझकर देरी पर माननीय हाईकोर्ट को यहाँ तक कहना पड़ रहा है कि 'आयोग चुनाव नहीं करवा सकता तो बताएं, जज करवा देंगे', यह सरकार की घोर प्रशासनिक विफलता का है प्रमाण, राज्य निर्वाचन आयोग का यह कथन है बेहद गंभीर और चिंताजनक कि पंचायती राज विभाग को 6 चिट्ठियाँ लिखने के बावजूद नहीं दी गई SC, ST, OBC और महिला आरक्षण संबंधी जानकारी, यह स्पष्ट दर्शाता है कि सरकार के दबाव में पंचायतीराज विभाग ने ऐसा किया और सरकार की मंशा ही नहीं है चुनाव करवाने की और वह संवैधानिक संस्थाओं को बना रही है पंगु, माननीय न्यायालय के आदेशों की बार-बार अवहेलना करना संविधान और न्यायपालिका का है सीधा अपमान, जो सरकार न्यायपालिका का सम्मान न कर सके और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को रोके, उसे एक पल भी सत्ता में बने रहने का नहीं है नैतिक और संवैधानिक अधिकार, लोकतंत्र के लिए यह स्थिति है बेहद घातक 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal