PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

खुद की कार भी नहीं! जानें BJP के राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनियां-अलका गुर्जर की कुल संपत्ति

09 जून 2026
साझा करें:
खुद की कार भी नहीं! जानें BJP के राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनियां-अलका गुर्जर की कुल संपत्ति

Satish Poonia I Alka Singh Gurjar I Rajasthan Bjp I Rajasthan Politics I Rajyasabha Chunav I Breaking News I

राजस्थान में भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी सतीश पूनियां और अलका सिंह गुर्जर ने बीते दिन नामांकन किया ​दाखिल, नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामें के अनुसार सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर हैं करोड़ों के मालिक, सतीश पूनिया और उनकी पत्नी के पास है 6.45 करोड़ की चल-अचल संपत्ति, वहीं अलका सिंह और उनके पति डॉ नाथूसिंह गुर्जर के पास है 7.76 करोड़ की चल-अचल संपत्ति, सतीश पूनिया की तुलना में अलका सिंह गुर्जर के पास है ज्यादा संपत्ति, करोड़पति होने के बाद भी दोनों ही प्रत्याशियों के पास नहीं है कोई कार, सतीश पूनिया के नाम है केवल एक स्कूटर, बता दें सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ संगठन में कई अहम पदों पर कर चुके हैं काम, आमेर से गत विधानसभा चुनाव हारने के बाद पूनिया को हाईकमान ने अन्य राज्यों में दी थी जिम्मेदारी, बिहार चुनावों में जिम्मेदारी देने के बाद उन्हें हरियाणा का बनाया गया था प्रभारी, वहीं अलका गुर्जर लंबे समय से संगठन में हैं सक्रिय, बांदीकुई से एक बार रह चुकी हैं विधायक, अलका गुर्जर के पति डॉ. नाथू सिंह गुर्जर बीजेपी सरकार में रह चुके हैं मंत्री 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal