Rajyasabha Election: राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही चुनावी तस्वीर पूरी तरह हुई साफ, राज्य की तीन राज्यसभा सीटों के लिए केवल तीन उम्मीदवारों ने ही दाखिल किया नामांकन, बीजेपी की ओर से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने दाखिल किया नामांकन, जबकि कांग्रेस की ओर से नीरज डांगी ने दाखिल किया है नामांकन, ऐसे में चुनाव की तस्वीर हो गई साफ, तीन सीटों पर तीन ही उम्मीदवार होने के कारण अब मतदान की नहीं पड़ेगी आवश्यकता र तीनों प्रत्याशी चुने जाएंगे निर्विरोध राज्यसभा सदस्य, विधानसभा में बीजेपी के 118, कांग्रेस के 66 और अन्य दलों के 16 हैं विधायक, राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को जीत के लिए 51 वोटों की होती है जरूरत, मौजूदा संख्या बल के आधार पर बीजेपी आसानी से दो और कांग्रेस एक सीट जीतने की स्थिति में थी, ऐसे में चुनाव पहले से ही माना जा रहा था एकतरफा, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजस्थान से राज्यसभा की तीनों सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है लगभग तय
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए बिना मतदान तय हुआ फैसला! नहीं होगी वोटिंग! देखें पूरी खबर

Rajyasabha Election I Rajasthan I Satish Poonia I Alka Gurjar I Neeraj Dangi








