राजस्थान के सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर खड़ा हुआ बड़ा सियासी बवाल, कोटा के बाद अब बीकानेर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की किडनी खराब होने का बेहद गंभीर मामला आया सामने, जिस पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीधे भजनलाल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सांसद बेनीवाल ने 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए तीखा सवाल दागा है कि 'आखिर कब तक हर बड़ी घटना के बाद सिर्फ जांच के आदेश देकर जिम्मेदार अपनी जवाबदेही से बचते रहेंगे? सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- कोटा के बाद अब बीकानेर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की किडनी खराब होने की खबर ने एक बार फिर राजस्थान के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की पोल खोल दी है, मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से पूछना चाहता हूं कि आखिर कब तक हर बड़ी घटना के बाद सिर्फ जांच के आदेश देकर जिम्मेदारी से बचते रहेंगे? जब मरीज ICU में पहुंच जाएं, तब मशीनें लगाने की घोषणा होती है, सवाल यह है कि ऐसी नौबत आती ही क्यों है? क्या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जान की कीमत सिर्फ एक प्रेस नोट और जांच समिति तक सीमित रह गई है? सरकार विज्ञापनों में स्वास्थ्य मॉडल की तस्वीर दिखाती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत में मरीज और उनके परिजन डर के साए में इलाज कराने को मजबूर हैं। हर बार "कारणों की जांच होगी" कहा जाता है, लेकिन राजस्थान की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जानना चाहती है कि लापरवाही की कीमत कौन चुकाएगा ? आखिर कब तक माताओं और बहनों की जिंदगी सिस्टम की नाकामी की भेंट चढ़ती रहेगी ?अगर अस्पतालों में इलाज के बाद मरीजों की हालत और बिगड़ने लगे, तो यह सिर्फ एक मेडिकल घटना नहीं, बल्कि शासन और व्यवस्था की विफलता है, मुख्यमंत्री जी, जनता पूछ रही है,स्वास्थ्य व्यवस्था कब सुधरेगी और जिम्मेदारी कौन लेगा?
कोटा के बाद बीकानेर किडनी कांड पर भड़के हनुमान बेनीवाल, सरकार से पूछे ये तीखे सवाल, देखें पूरी खबर

कोटा के बाद अब बीकानेर में 'जानलेवा' लापरवाही! डिलीवरी के बाद महिलाओं की किडनी खराब होने पर भड़के सांसद हनुमान बेनीवाल, सरकार से पूछे तीखे सवाल
Hanuman Beniwal I RLP I Rajasthan I Bhajanlal Sharma








