PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अखिलेश यादव का बडा दावा: यूपी की 225 सीटों पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी में भाजपा

09 जून 2026
साझा करें:
अखिलेश यादव का बडा दावा: यूपी की 225 सीटों पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी में भाजपा

Akhilesh Yadav I Yogi Adityanath I Samajwadi Party I Up Bjp I Up Politics I Breaking News I 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया बडा दावा, अखिलेश ने आगामी साल 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर भाजपा के विधायकों के टिकट कटने का किया दावा, अखिलेश ने आज एक्स पर लिखा- सुना है इलाहाबाद की सारी सीटों पर भाजपा बदलने जा रही है अपने प्रत्याशी, क्योंकि भाजपा को लगता है कि ये सारे विधायक केवल खाने-कमाने में लगे रहे और लोकसभा सीट निकल गई हाथ से, यही फार्मूला उप्र की उन सभी 43 लोकसभा सीटों पर किया जा रहा है लागू, जहां इंडिया गठबंधन की हुई थी जीत और बाकी उन नौ-10 सीटों पर भी जहां भाजपा हेरफेर करके जीती थी सर्टिफिकेट से, वोट से नहीं, इसका मतलब तो ये हुआ कि लगभग 225 सीटों पर बदले जाएंगे प्रत्याशी, अखिलेश ने औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी से उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) वापस लिए जाने के बहाने बोला ये हमला, इसके साथ ही अखिलेश ने लिखा- अभी हुए हैं हाफ, विधानसभा में टिकट नहीं मिलेगा तो हो जाएंगे साफ, जब सारे घटिया एक्सप्रेसवे बन गए और भ्रष्टाचार का टारगेट हो गया पूरा, तब हटाया तो क्या हटाया? वैसे तो भाजपा के वर्तमान विधायक खुद भी नहीं लड़ना चाहते हैं चुनाव, क्योंकि पीडीए के सामने उनके जीतने की नहीं बची है कोई भी उम्मीद, भाजपा के मूल वोटर अब नहीं रह गए हैं एक-चौथाई भी, इसीलिए भाजपा के वर्तमान विधायक अपनी कमाई नहीं करना चाहते खर्च, क्योंकि उनको पता है कि इस बार भाजपा पक्का जाएगी और फिर कभी नहीं आएगी, विधायकों ने पढ़ लिया है जनता के आक्रोश को

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal