दिल्ली में CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित ध्रुव राठी के आवास पर पहुंची और सुबह करीब 7:48 बजे उन्हें हिरासत में ले लिया, बताया जा रहा है कि देर रात से ही उनके घर के बाहर करीब 50 पुलिसकर्मी मौजूद थे, सुबह ध्रुव राठी की मां के दरवाजा खोलने के बाद पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हुए और उन्हें अपने साथ ले गए, ध्रुव राठी ने CJP के प्रदर्शन में शामिल होने का किया था ऐलान, यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर था प्रस्तावित, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध जताया जाना था, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है और कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिए जाने की है खबर, ध्रुव राठी को हिरासत में लेने के मामले में आगे की कार्रवाई और उन्हें हिरासत में रखने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना है बाकी
Dhruv Rathee Detained
Dhruv Rathee News Today
Dhruv Rathee Delhi Police
Dhruv Rathee Gurugram News
CJP Protest Delhi
Gyanesh Kumar Resignation
SIR Protest News
Delhi Police Latest News
Dhruv Rathee Latest News
CJP Protest Jantar Mantar










