Bomb Threat: इस बार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एजेंसियां हुईं चौकस, जाने कहाँ का है मामला

दिल्ली की सियासत से जुडी बड़ी खबर, दिल्ली विधानसभा और लाल किला को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल मिला, मिली जानकारी के अनुसार यह धमकी कथित तौर पर एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजी गई, इस धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट, धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली विधानसभा परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, बॉम्ब स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की गहन जांच की, लेकिन नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, वही इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा- तलाशी अभियान में कोई खतरनाक या हानिका​रक चीज नहीं ​मिली, फिर भी एहतियात के तौर पर उठाए जा रहे हैं सभी जरूरी कदम, धमकी भरे मेल की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसे कहां से और किसने भेजा, सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि हालात पर रखी जा रही है पूरी नजर