राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से हुई शुरू, राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना हुई शुरू, जिसमें जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के नतीजे भी आएंगे सामने, शुरुआती नतीजे में बीजेपी का दिख रहा है दबदबा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर समेत प्रदेश के 10 नगर निगमों के साथ नगर परिषदों और नगरपालिकाओं के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं, जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की मतगणना भी कड़ी सुरक्षा के बीच है जारी, जहां भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबले पर पूरे प्रदेश की नजर है, लाइव अपडेट के मुताबिक बांसवाड़ा में भाजपा के तीन प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि सिरोही में कांग्रेस ने भी अपना खोला है खाता, वहीं सादुलशहर में शुरुआती नतीजों में पांचों वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर चौंका दिया है, बालोतरा की धोरीमन्ना नगरपालिका में भी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत आई सामने, राजस्थान में निकाय चुनाव दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को हुए थे, जिनमें कुल 10,167 वार्डों के लिए हुआ था मतदान, अब मतगणना के साथ यह तय होगा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं और किन शहरों में निर्दलीय प्रत्याशी बोर्ड बनाने के लिए किंगमेकर की भूमिका में रहेंगे, दोपहर तक ज्यादातर वार्डों की स्थिति साफ होने की है उम्मीद और इसके बाद जयपुर समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में किसका बोर्ड बनेगा, इसकी तस्वीर भी काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026, Rajasthan Municipal Election Result, Rajasthan Nikay Chunav Result, BJP Result Rajasthan, Congress Result Rajasthan, Jaipur Nagar Nigam Result 2026, Banswara Nikay Chunav Result, Sirohi Election Result, Sadulshahar Nikay Chunav Result, Rajasthan Nikay Chunav, Rajasthan Municipal Election, Rajasthan Election Result 2026, Nikay Chunav Result, BJP, Congress, Jaipur Nagar Nigam, Jaipur Election Result, Banswara, Sirohi, Sadulshahar, Rajasthan Politics, Local Body Election, Municipal Election Result










