बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह हुई शुरू, सबसे ज्यादा नजरें बिहार की बांकीपुर सीट पर टिकी हैं, जहां जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की राजनीतिक साख और भाजपा की प्रतिष्ठा दोनों लगी है दांव पर, तीनों सीटों पर 30 जुलाई को हुआ था मतदान, इनमें मध्य प्रदेश के दतिया में सबसे ज्यादा 71.44% मतदान हुआ, गुजरात के मंजलपुर में 37.5% और बिहार के बांकीपुर में 34.3% मतदान हुआ था, वहीं मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीट के नतीजे भी राजनीतिक दलों के लिए माने जा रहे अहम, इन तीनों सीटों के चुनाव परिणाम संबंधित राज्यों की सियासत के साथ-साथ आगामी चुनावों की रणनीति पर भी डाल सकते है असर
3 राज्यों के उपचुनाव की काउंटिंग शुरू, बांकीपुर में प्रशांत किशोर और BJP की साख दांव पर

3 राज्यों के उपचुनाव का फैसला आज, किसके सिर सजेगा जीत का ताज









