भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट का आया फैसला,
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में किया बरी, अदालत ने कहा- अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका, जिसके चलते बृजभूषण शरण सिंह को आरोपों से मुक्त कर दिया गया, बता दें यह मामला 2023 में देशभर में बना था चर्चा का विषय, जब कई महिला पहलवानों ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन भी किया था, अदालत के इस फैसले के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले का कानूनी अध्याय फिलहाल हो गया समाप्त, वही कोर्ट के इस फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- कोर्ट ने मुझे बरी किया, मैने पहले भी कहा था अगर मैं गलत हूं तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा, आज कोर्ट ने मुझे बरी कर दिया









