PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

फटकार के बाद बैकफुट पर भाजपा के भगवाधारी विधायक, जताया खेद

26 अप्रैल 2025
साझा करें:
फटकार के बाद बैकफुट पर भाजपा के भगवाधारी विधायक, जताया खेद

जयपुर के हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कल रात में हुई घटना को लेकर जताया खेद, कल देर रात राजधानी जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाने को लेकर खड़ा हो गया है बड़ा विवाद, बीजेपी के हवा महल सीट से विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने दर्ज की है एफआईआर, वही कल शाम मस्जिद के सामने नारेबाजी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जताई है नाराजगी, मदन राठौड़ ने की विधायक बालमुकुन्दचार्य से फोन पर बात, बालमुकुंद आचार्य ने भी अध्यक्ष के सामने रखी अपनी बात, कहा- उन्होंने वहां युवाओं को … Read more

जयपुर के हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कल रात में हुई घटना को लेकर जताया खेद, कल देर रात राजधानी जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाने को लेकर खड़ा हो गया है बड़ा विवाद, बीजेपी के हवा महल सीट से विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने दर्ज की है एफआईआर, वही कल शाम मस्जिद के सामने नारेबाजी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जताई है नाराजगी, मदन राठौड़ ने की विधायक बालमुकुन्दचार्य से फोन पर बात, बालमुकुंद आचार्य ने भी अध्यक्ष के सामने रखी अपनी बात, कहा- उन्होंने वहां युवाओं को केवल रोकने का प्रयास किया था और फुटपाथ पर ही थे, इस पर राठौड़ ने कहा- यह समय सबको साथ लेकर चलने का है, विधायक बालमुकुंद ने प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ को किया आश्वस्त आगे से ऐसा नहीं होगा, वही अब बालमुकुंद आचार्य की कल की घटना पर खेद किया प्रकट, वीडियो जारी करते हुए विधायक ने कहा- अगर मेरे द्वारा किसी की भावनाएं आहत हुई तो मैं खेद प्रकट करता हूं, आतंकवाद के खिलाफ हमें एक होकर खड़े रहना है, आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मारा और धर्म के नाम पर एक षडयंत्र रचने की कोशिश की, हमें उनके षडयंत्र को समझना है, देखें पूरा वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal