भाषा विवाद पर गहलोत की एंट्री! आपको भाषाएं सीखनी ही चाहिए और…

ashok gehlot

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद पर दी प्रतिक्रिया, गहलोत ने मुंबई दौरे के दौरान हर भाषा और धर्म का सम्मान करने का किया आह्वान, अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा- ज्ञान ही शक्ति है, कोई भी भाषा सीखने में नहीं है कोई बुराई,आपको भाषाएं सीखनी ही चाहिए, भाषा के मामले में कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए, कुछ लोग पांच भाषाएं तक जानते हैं, गहलोत ने आगे कहा- जब हम छोटे थे, तब हम भी अंग्रेजी के थे खिलाफ, लेकिन अब समय बदल गया है, इस नए जमाने में अंग्रेजी बहुत जरूरी हो गई, इसलिए हम अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं अंग्रेजी, ऐसे में भाषाओं को लेकर झगड़ा करना बिलकुल गलत है, लोगों को हर भाषा और हर धर्म का करना चाहिए सम्मान