राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, सीएम भजनलाल शर्मा CMO के कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों से हुए मुखातिब, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भजनलाल शर्मा ने Viksit Bharat – Guarantee For Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin)G-RAM-G योजना को लेकर चर्चा की और मीडियाकर्मियों को मनरेगा योजना की खामियां गिनाईं और जीराम जी योजना की खूबियां बताई, सीएम ने G-RAM-G जीराम जी योजना की खूबियां बताते हुए कहा कि इस योजना में हर हफ्ते मजदूरी का भुगतान किया जाएगा, मनरेगा योजना में असली लाभार्थी योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे, सीएम ने कहा- कांग्रेस योजना को लेकर जनता में भ्रम फैला रही है कि काम कम हो जाएगा, G-RAM-G योजना में टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता के काम होंगे, ये नया कानून विकसित भारत की एक मजबूत आधारशिला बनेगा, नए कानून में मनेरगा एक्ट का खामियों को दूर किया गया है, इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की है कि योजना की खूबियों का आम जनता के बीच प्रचार प्रसार करें










