PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

NEET-UG और लाठीचार्ज पर घमासान, संसद में दूसरे दिन भी भारी हंगामा, दोनों सदन कल तक स्थगित

21 जुलाई 2026
साझा करें:
NEET-UG और लाठीचार्ज पर घमासान, संसद में दूसरे दिन भी भारी हंगामा, दोनों सदन कल तक स्थगित

Rajyasabha I Loksabha I Sansad I Mansun Satra I Neet Paperleak I Dharmendra Pradhan I Indian Politics I Political News I Political Drama I Politalks News I Breaking News I

संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी, बीते दिन सोमवार से शुरू हुआ संसद के मानसून सत्र में आज दूसरे दिन भी लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही रही हंगामेदार, पेपरलीक व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का दोनों सदन में हंगामा और शोर शराबा आज भी रहा जारी, इसके चलते आज भी दोनों सदनों की कई बार करना पडा स्थगित, इसके बाद जब दोपहर 2 बजे फिर से शुरू हुई दोनों सदनों की कार्यवाही तो फिर हुआ हंगामा व शोर शराबा, जिसके चलते लोकसभा व राज्यसभा को कल बुधवार सुबह 11 बजे तक करना पडा स्थगित, बता दें आज सुबह 11 बजे जैसे ही दोनों सदनों की कार्यवाही हुई शुरू इस दौरान विपक्षी गठबंधन के सांसद NEET-UG पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ हाथों में तख्तियां लेकर आ गए सदन के वेल में, इस दौरान सांसदों ने जमकर की नारेबाजी, इस दौरान लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सांसदों से अपनी सीटों पर लौटने और प्रश्नकाल को चलने देने की बार-बार की अपील, लेकिन विपक्षी सदस्य नियम 267 के तहत इन गंभीर विषयों पर तुरंत कार्यस्थगन चर्चा कराने की मांग पर अड़े रहे, इस बीच राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि जब वे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठा रहे थे तो उनका माइक कर दिया गया बंद, जिसके बाद सदन में और बढ गया गतिरोध, वहीं दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित होने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने स्पीकर से मुलाकात कर नीट परीक्षा पर विशेष बहस की दोहराई मांग, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में सरकार ने साफ किया कि वह नियमों के तहत हर विषय पर चर्चा के लिए है तैयार 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal