Chetan Anand Latest News – बिहार की राजनीति में केवल अनंत सिंह ही नहीं बल्कि कुछ और भी बाहुबली है, उनके आनंद मोहन का भी एक नाम है. उन्ही के एक विधायक बेटे है, जिनका नाम चेतन आनंद. चेतन पिछले विधासभा चुनाव में राजद के टिकट पर शिवहर विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आये थे पर इस बार उन्होंने चुनाव से पहले अपने पद से त्यागपत्र देकर सबको चौका दिया. बाद में, जानकारी बाहर आयी कि वे नयी पार्टी और नए विधानसभा सीट से इस बार का चुनाव लड़ रहे है. पिछले चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से लगभग दोगुना मत लाकर बिहार की राजनीति में एक अलग छवि बनाई थी. चेतन की मां भी सक्रिय राजनीति में है और इस समय वे सांसद है. इस लेख में हम आपको चेतन आनंद की जीवनी (Chetan Anand Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
चेतन आनंद की जीवनी (Chetan Anand Biography in Hindi)
| पूरा नाम | चेतन आनंद |
| उम्र | 33 साल |
| जन्म तारीख | 20 नवंबर 1991 |
| जन्म स्थान | बिहार |
| शिक्षा | – |
| कॉलेज | – |
| वर्तमान पद | – |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | जनता दल यूनाइटेड |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | आनंद मोहन सिंह |
| माता का नाम | लवली आनंद |
| पत्नी का नाम | डॉ आयुषी सिंह |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
चेतन आनंद का जन्म और परिवार (Chetan Anand Birth & Family)
चेतन आनंद का जन्म 20 नवंबर 1991 को बिहार में हुआ था. उनके पिता का नाम आनंद मोहन सिंह है जबकि उनकी माता का नाम लवली आनंद है.
उनके पिता आनंद मोहन सिंह ने छात्र जीवन में जय प्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन में भाग लिया था और बाद में वे बिहार विधानसभा के सदस्य भी चुने गए जबकि उनकी माता लवली आनंद वर्तमान में लोकसभा सदस्य है. चेतन आनंद के एक भाई और एक बहन है. भाई का नाम अंशुमन आनंद है तो बहन का नाम सुरभि आनंद है. चेतन आनंद शादीशुदा है और उनकी पत्नी का नाम डॉ आयुषी सिंह है. उनकी पत्नी डॉक्टर है. चेतन आनंद हिन्दू है जबकि वे जाति से राजपूत है. चेतन आनंद पर 0 आपराधिक मामला है.
चेतन आनंद की शिक्षा (Chetan Anand Education)
चेतन आनंद ने वर्ष 2016 में सिम्बायोसिस पुणे से डिजाइनिंग में स्नातक किया.
चेतन आनंद का राजनीतिक करियर (Chetan Anand Political Career)
चेतन आनंद के राजनीतिक करियर की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के साथ शुरू हुई थी. चेतन आनंद के माता पिता दोनों सक्रिय राजनीति में है और उनकी माता लवली आनंद वर्तमान में, जदयू पार्टी से सांसद है. इसलिए उन्हें न केवल घर में राजनैतिक माहौल मिला बल्कि पार्टियां भी उन्हें बेहिचक टिकट देने में भी पीछे नहीं रही.
चेतन आनंद ने अपना पहला विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर शिवहर विधानसभा क्षेत्र से लड़ा. यहां उनका मुकाबला जदयू के सिटींग विधायक मोहम्मद शर्फुद्दीन से था. शर्फुद्दीन जदयू के टिकट पर पिछले दो चुनावों 2010 और 2015 से जीतते आ रहे थे. पर इस बार शर्फुद्दीन का मुकाबला चेतन आनंद से था. इस चुनाव में चेतन आनंद की भारी बहुमत से जीत हुई. उनकी जीत साधारण जीत नहीं थी बल्कि उन्होंने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी.
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में चेतन आनंद को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार के तौर पर कुल 73,143 मत पड़े जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जेडी(यू) के मोहम्मद शर्फुद्दीन को मात्र 36,457 मत पड़े. इस तरह चेतन आनंद ने जेडी(यू) मोहम्मद शर्फुद्दीन को 36,686 के भारी बहुमत से पराजित किया. यानि की चेतन ने शर्फुद्दीन को दोगुने से भी अधिक मतों के अंतर से हराया. चेतन आनंद ने फ़िल्मी हीरो की तरह राजनीति में धमाकेदार इंट्री ली थी.
लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 8 अक्टूबर को उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. कुछ दिन अटकलों का बाजार गर्म रहा. बाद में, जानकारी आयी कि वे जदयू में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 1996 में नबीनगर सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी माता लवली आनंद जीतकर विधायक बनी थी. इसलिए यह सीट उनके लिए अधिक सुरक्षित मानी जा रही है. हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से राष्ट्रीय जनता दल के विजय कुमार सिंह चुने गए थे फिर भी चेतन आनंद के लिए यहां जीत की संभावना अधिक है क्योकि यहां जदयू विगत दो दशक से पकड़ बनाने में सफल रहा है.
नबीनगर विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास
नबीनगर विधानसभा क्षेत्र बिहार के औरंगाबाद जिले में आता है जबकि यह विधानसभा सीट काराकट लोकसभा के अंतर्गत आती है. इस क्षेत्र में राजनीति थोड़ी अलग देखी गई है. यहां किसी एक पार्टी का अधिक समय तक दबदबा नहीं रही है. यहां से राष्ट्रीय पार्टियां से लेकर क्षेत्रीय पार्टियां तक जीत हासिल कर चुकी है. कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जनता पार्टी, जनता दल, बिहार पीपुल्स पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) यहां से जीत चुकी है पर यहां से भारतीय जनता पार्टी की अब तक जीत नहीं हुई है. इस तरह से यहां के वोटर्स समय समय पर पार्टियां बदलती रही है. संभव है, वे पार्टी न देखकर उम्मीदवार और उनके काम को प्राथमिकता देते है.
चेतन आनंद की संपत्ति (Chetan Anand Property)
2020 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार चेतन आनंद की कुल संपत्ति 67 लाख रूपये हैं जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको चेतन आनंद की जीवनी (Chetan Anand Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























