Pramod Kumar Sinha Latest News – प्रमोद कुमार सिन्हा बिहार के रक्सौल से भाजपा के विधायक है. पार्टी ने इस बार के चुनाव में उनपर एक बार फिर से विश्वास करते हुए उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है. वैसे रक्सौल भाजपा का गढ़ माना जाता है. इस सीट पर पार्टी ढाई दशक से लगातार शासन में है. इतना ही नहीं, बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव में प्रमोद कुमार सिन्हा जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए थे और पहली बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ा, तब भी उन्होंने भाजपा के नाम पर भारी बहुमत से जीत हासिल की थी. अब इस बार वे फिर से यहां भाजपा के उम्मीदवार है. इस लेख में हम आपको बिहार के रक्सौल से भाजपा के विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की जीवनी (Pramod Kumar Sinha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
प्रमोद कुमार सिन्हा की जीवनी (Pramod Kumar Sinha Biography in Hindi)
| पूरा नाम | प्रमोद कुमार सिन्हा |
| उम्र | 65 साल |
| जन्म तारीख | 2 अप्रैल 1960 |
| जन्म स्थान | रक्सौल, बिहार |
| शिक्षा | – |
| कॉलेज | – |
| वर्तमान पद | बिहार के रक्सौल से विधायक |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विधवा |
| पिता का नाम | स्वर्गीय शिवबचन प्रसाद सिन्हा |
| माता का नाम | – |
| पत्नी का नाम | – |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
प्रमोद कुमार सिन्हा का जन्म और परिवार (Pramod Kumar Sinha Birth & Family)
प्रमोद कुमार सिन्हा कुशवाहा का जन्म 2 अप्रैल 1960 को बिहार के रक्सौल जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय शिवबचन प्रसाद सिन्हा है. प्रमोद कुमार सिन्हा विवाहित है और उनकी पत्नी गृहणी है. प्रमोद कुमार सिन्हा हिन्दू है और वे जाति से कोईरी (कुशवाहा) है. प्रमोद कुमार सिन्हा पर 1 आपराधिक मामला है.
प्रमोद कुमार सिन्हा का राजनीतिक करियर (Pramod Kumar Sinha Political Career)
प्रमोद कुमार सिन्हा बिहार के नेता है और इनके राजनीतिक करियर की शुरुआत लगभग दो दशक पहले से शुरू हुई थी. उन्होंने अपनी राजनैतिक यात्रा की शुरुआत जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य के तौर पर की थी. इस पार्टी को जेडीयू के नाम से भी जाना जाता है. कुमार जनता दल यूनाइटेड में जिला स्तरीय अध्यक्ष के रूप में जब कार्यरत थे, तभी वे भाजपा के संपर्क में आये और फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्यॉइन कर ली.
पहली बार भाजपा ने उन्हें 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि भाजपा ने उन्हें पार्टी सदस्यता ग्रहण करते ही टिकट दे दिया और इसके लिए पार्टी ने मौजूदा सदस्य अजय सिंह को दरकिनार कर दिया जबकि डॉ अजय सिंह भाजपा के टिकट पर वहां से पांच बार के विधायक रहे है. वे 2000 से 2020 तक कुल पांच बार भाजपा के विधायक के तौर पर चुने गए थे फिर भी पार्टी ने उन्हें 2020 में टिकट नहीं दिया और उनके बदले प्रमोद कुमार सिन्हा को टिकट दे दिया. इसको लेकर उस समय अजय सिंह सहित उनके समर्थक काफी नाराज थे. वे सब मिलकर भाजपा नेतृत्व से सिन्हा की उम्मीदवारी को ख़ारिज करने की मांग भी की पर भाजपा ने उनकी एक न सुनी. परिणाम यह हुआ कि उन्होंने बसपा के टिकट पर वहां से चुनाव लड़ा पर हार गए.
जबकि पार्टी में हाल ही में आये और पहली बार चुनाव लड़ने वाले प्रमोद कुमार सिन्हा की चुनाव में जीत हुई. चुनाव में प्रमोद कुमार को 80,979 मत पड़े जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामबाबू यादव को 44,056 मत पड़े. प्रमोद कुमार ने कांग्रेस प्रयाशी रामबाबू यादव को 36,923 के भारी बहुमत से पराजित किया. इतने बड़े मतों के अंतर से जीत के बाद उन्होंने अपनी राजनैतिक हस्ती को मजबूत कर लिया.
रक्सौल के विधायक रहते उन्होने कई स्तर पर विकास किया. उनके कार्यकाल के दौरान ही 2022 में रक्सौल में एक खाद्य प्रयोगशाला की स्थापना की गई. इस प्रयोगशाला का उद्देश्य खाद्य उत्पादों के आयात और निर्यात को बढ़ाना था ताकि उन उत्पादों की गुणवत्ता की जाँच स्थानीय स्तर पर हो सके और माल की तेज़ आवाजाही को बढ़ावा मिल सके. इसके अलावे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक उप-मंडलीय अस्पताल का भी क्षेत्र में उद्घाटन किया.
इसी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रमोद कुमार सिन्हा को इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रक्सौल से टिकट दिया है. इस बार रक्सौल विधानसभा सीट पर बीजेपी का मुकाबला जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस से है. यहां कांग्रेस से श्याम बिहारी प्रसाद चुनाव लड़ रहे है जबकि जन सूरज से कपिलदेव प्रसाद उर्फ़ भुवन पटेल है.
रक्सौल विधानसभा सीट का पूरा राजनीतिक इतिहास
रक्सौल बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र है. पश्चिम चंपारण जिले में आने वाला रक्सौल नेपाल की सीमा से सटा हुआ है. इस क्षेत्र में भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में है. भाजपा की मजबूती का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि यहां ढाई दशक से लगातार भाजपा के विधायक बने हुए है. 2000 से लेकर 2020 तक कुल पांच बार यहां से भाजपा के डॉ अजय कुमार सिंह जीतते रहे थे और फिर 2020 में यहां से प्रमोद कुमार सिन्हा ने जीत दर्ज की.
इसी आधार पर कहा जा सकता है कि भाजपा यहां सबसे सुरक्षित स्थिति में है फिर चुनाव हमेशा अनिश्चित होता है क्योकि इस बार मैदान में जन-सुराज पार्टी भी है और क्षेत्र में भाजपा ढाई दशक से है, तो सम्भव है भाजपा के विरुद्ध विपक्ष भारी पड़े फिर क्षेत्र में भाजपा ने बहुत काम किया है इसलिए माना जा सकता है कि पार्टी काफी हद तक यहां सुरक्षित स्थिति में है.
प्रमोद कुमार सिन्हा की संपत्ति (Pramod Kumar Sinha Property)
2020 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार प्रमोद कुमार सिन्हा की कुल संपत्ति 1.63 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 4 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको बिहार के रक्सौल से भाजपा के विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की जीवनी (Pramod Kumar Sinha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























