Breaking News: दिग्गजों का इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ातों का दौर है जारी, हाल ही में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने परिवार सहित पीएम मोदी से की थी मुलाक़ात, राजे परिवार की पीएम मोदी से मुलाक़ात सियासी गलियारों में रही थी ख़ासी चर्चा में, वहीं अब उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से पूर्व सांसद वरुण गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, वरुण गांधी के साथ इस दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी रहीं साथ, लोकसभा चुनाव 2024 के बाद वरुण गांधी की मोदी से है ये पहली मुलाकात, अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर यह मुलाक़ात मानी जा रही अहम, वरुण गांधी ने पीएम मोदी से हुई मुलाकात की फोटो भी सोशल मीडिया पर की शेयर, गांधी ने कहा- ‘परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर उनका आर्शीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य हुआ प्राप्त, आपके आभामंडल में अद्भुत पितृवत स्नेह और संरक्षण का है भाव, आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बना देती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं,’ अब वरुण गांधी और पीएम मोदी की इस मुलाक़ात के भी निकाले जा रहे सियासी मायने, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में वरुण गांधी को मिल सकती है कोई बड़ी जिम्मेदारी!











