PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

‘…पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षा चुराएंगे, फिर नौकरियां चुराएंगे और फिर…’- राहुल गांधी

25 अगस्त 2025
साझा करें:
‘…पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षा चुराएंगे, फिर नौकरियां चुराएंगे और फिर…’- राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं गड़बड़ियों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे SSC कैंडिडेट्स पर दिल्ली पुलिस ने रविवार देर रात बर्बर किया लाठीचार्ज, वह मौजूद लोगों का आरोप है कि पहले धरना स्थल की लाइट काटी गई, उसके बाद पुलिस ने इन पर किया लाठीचार्ज, वही इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा- रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे SSC अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज – शर्मनाक ही नहीं, एक डरपोक सरकार की पहचान है, युवाओं ने सिर्फ़ अपना हक़ मांगा था, रोज़गार और न्याय। मिली क्या? लाठियां, साफ़ … Read more

दिल्ली के रामलीला मैदान में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं गड़बड़ियों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे SSC कैंडिडेट्स पर दिल्ली पुलिस ने रविवार देर रात बर्बर किया लाठीचार्ज, वह मौजूद लोगों का आरोप है कि पहले धरना स्थल की लाइट काटी गई, उसके बाद पुलिस ने इन पर किया लाठीचार्ज, वही इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा- रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे SSC अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज – शर्मनाक ही नहीं, एक डरपोक सरकार की पहचान है, युवाओं ने सिर्फ़ अपना हक़ मांगा था, रोज़गार और न्याय। मिली क्या? लाठियां, साफ़ है मोदी सरकार को न देश के युवाओं की चिंता है, न उनके भविष्य की, क्यों हो? ये सरकार जनता के वोटों से नहीं, वोट चुराकर सत्ता में आई है, पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षा चुराएंगे, फिर नौकरियां चुराएंगे,फिर आपका हक़ और आवाज़ दोनों कुचल देंगे! युवाओं, किसानों, गरीबों, बहुजनों और अल्पसंख्यकों आपका वोट इन्हें चाहिए नहीं, इसलिए आपकी मांगे कभी इनकी प्राथमिकता नहीं होंगी, अब वक्त है डरने का नहीं, डटकर मुकाबला करने का

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal