‘सपने देख लो…’- BJP और विचारधारा छोड़ने की अटकलों पर मंत्री किरोड़ी मीणा का सख्त जवाब

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा के बयान पर कसा तंज, अनुदान मांगों पर बहस के दौरान सदन में देखने को मिली तीखी नोकझोंक जब कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने रामकेश मीणा की टिप्पणी पर किया पलटवार, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने तंज कसते हुए कहा- जब उपनेता प्रतिपक्ष बोल रहे थे, तब वह सदन में नहीं बल्कि स्पीकर के पास थे, इसलिए समझ नहीं पाए कि उनकी तारीफ ऐसी-तैसी करने के लिए थी या भलाई के लिए, मंत्री किरोड़ी ने आगे कहा- रामकेश मीणा का यह कहना कि वे टुकुर-टुकुर हमारी तरफ देख रहे हैं सिर्फ सपना है, सपने देख लो, मैं अपना दल और विचारधारा छोड़कर नहीं जा सकता, चाहे तोप के गोले से उड़ा दो, बता दें गंगापुर से कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा ने किरोड़ीलाल मीणा की तारीफ करते हुए कल की थी कई सियासी टिप्पणियां, देखें रामकेश मीणा ने क्या कहा था?