बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, बीते कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में चल रहा है भारी बयानबाजी का दौर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चल रही है जमकर बयानबाजी, आज बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व RJD नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पत्रकारों से बातचीत में कहा- मुख्यमंत्री की कोई इच्छा नहीं है कि वे जाएं राज्यसभा, उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है जबरन, हम शुरू से कह रहे हैं कि JDU को खत्म करना चाह रही है भाजपा, मुख्यमंत्री बने हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेकिन उनका नहीं चलता निर्णय, उनके चेहरे को आगे करके JDU में जो 3-4 लोग हैं वही लेते हैं निर्णय, भाजपा से उनका समझौता हो चुका है कि JDU को करो खत्म और इसी काम में लगे हैं वो
ये भी पढ़े : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में किया बड़ा फेरबदल, देखिए किसे सौंपा कौनसा विभाग










