राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, गोगुंदा से भाजपा विधायक प्रताप गमेती द्वारा उदयपुर की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी पोषाहार की गुणवत्ता पर उठाए गए सवाल ने राजस्थान की भाजपा सरकार को खड़ा किया कठघरे में, इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर किया कड़ा प्रहार,अशोक गहलोत ने कहा कि विधायक का यह बयान कि 'आंगनबाड़ी के पोषाहार को जानवर भी नहीं खाते', बेहद विचलित करने वाला और सरकारी तंत्र की विफलता का प्रतीक है, अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा- राजस्थान की भाजपा सरकार में क्या चल रहा है? खुद सत्ताधारी दल के विधायक ही आज सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं, उदयपुर की समीक्षा बैठक में गोगुंदा से भाजपा विधायक प्रताप गमेती का यह कहना कि 'आंगनबाड़ी के पोषाहार को जानवर भी नहीं खाते', बेहद विचलित करने वाला है,विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ ऐसा खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, एक तरफ योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी देरी और दूसरी तरफ मासूमों के निवाले में भ्रष्टाचार? डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सामने अपनों ने ही आईना दिखा दिया है, भाजपा सरकार विज्ञापनों और बैठकों से आगे बढ़कर इन गरीब बच्चों की सुध कब लेगी? क्या इस भ्रष्टाचार की कभी जांच होगी या आदिवासियों के हक पर ऐसे ही भ्रष्टाचार चलता रहेगा
भाजपा MLA ने ही खोल दी अपनी सरकार की पोल, गहलोत ने घेरा तो मची खलबली, जानें पूरी खबर

Bhajanlal Sharma I Rajasthan I Ashok Gehlot I Breaking News









