Breaking News: असम की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल को हिमंता बिस्वा सरमा ने सौपा इस्तीफा, राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार के आने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने को कहा, वही अब बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम का किया जाएगा चुनाव, जिसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी पहुँचेंगे असम, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- आज मैंने और मेरे मंत्रियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए अपने त्यागपत्र राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किए, मैंने राज्यपाल को विधानसभा भंग करने का परामर्श भी दिया है, हमारा त्यागपत्र राज्यपाल महोदय ने स्वीकार किया है, उन्होंने असम विधानसभा को भंग कर दिया है, राज्यपाल महोदय ने हमें निर्देश दिए हैं कि जब तक नए मुख्यमंत्री नहीं नियुक्त किए जाते हैं, तब तक मैं केयर टेकर मुख्यमंत्री के तौर पर काम करूंगा, बता दें असम विधानसभा की 126 सीटों पर हुए चुनाव में से बीजेपी ने 82 सीटें हासिल की, वही कांग्रेस सिर्फ़ 19 सीटें ही जीत सकी
हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, नए सीएम के चयन पर दिया बड़ा बयान

Himanta Biswa sarma I assam I Congress I Breaking News I









