राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बयान, राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मिले जनसमर्थन पर टीकाराम जूली ने प्रदेश की जनता का जताया आभार, पंचायत चुनाव के सामने आए नतीजों में कांग्रेस की स्थिति प्रदेश भर में दिखाई दे रही मजबूत, वही चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा- गाँव-ढाणी की जनता ने कांग्रेस को अपना स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन दिया, जिसके लिए वे हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं, वही जूली ने दावा किया कि पंचायत चुनावों का जनादेश साबित करता है कि भाजपा सरकार ने तीन साल में जनता का विश्वास खो दिया है और किसान, नौजवान, मजदूर व महिलाएं सरकार की जनविरोधी नीतियों, उपेक्षा और वादाखिलाफी से हैं परेशान, जूली ने कहा- जनता ने अपने मताधिकार से भाजपा सरकार के सत्ता के अहंकार और जनविरोधी फैसलों का जवाब दिया है तथा यह जनादेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने का है संकेत, वही कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों और विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा- दिल से धन्यवाद राजस्थान
Tikaram Jully, Rajasthan Panchayat Election 2026, Rajasthan Panchayat Election Results, Rajasthan Congress, BJP Government, Rajasthan Politics, Congress Victory, Rajasthan News









