नीतीश फिर मारेंगे पलटी? राज्यसभा जाने का फैसला लेंगे वापस! इस नेता ने दिया बड़ा बयान

बिहार (Bihar)की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, सीएम नीतीश (Nitish Kumar) के राज्यसभा (Rajyasabha) जाने के फैसले पर पार्टी कार्यकर्ताओं के में है नाराजगी, पार्टी दफ्तर के बाहर भी कार्यकर्ता फैसले पर फिर से विचार करने की कर रहे है मांग, सूत्रों के अनुसार नीतीश के इस फैसले से पार्टी के कई नेता है नाराज, जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बड़ा ब्यान देते हुए कहा- कार्यकर्ताओं ने पार्टी को किया है खड़ा, उनकी बात सुन कर निकालना होगा रास्ता, वही इस पुरे मामले में अब राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया है बड़ा बयान, कहा- नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के अपने फैसले पर कर सकते हैं पुनर्विचार, उनके नाम पर NDA को मिला है प्रचंड जनादेश, जिस तरह से BJP अपना CM बनाने के लिए उनको राज्यसभा भेज रही है इसको लेकर जदयू विधायकों में है नाराजगी, बड़ी टूट हो सकती है, इन सब को देखते हुए हमें लगता है कि नीतीश कर सकते हैं बड़ा फैसला, नीतीश को लेकर राजद रखती है सहानुभूति, बता दें नौ मार्च तक उम्मीदवार ले सकते हैं नाम वापस, 16 मार्च को होगी वोटिंग