बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के बाद जेडीयू कार्यालय के बाहर समर्थकों ने लगाए पोस्टर, पोस्टर लगाकर उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की, जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में समर्थकों ने लिखा- नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर पुनर्विचार, लोकतंत्र में जनता के जनादेश और आत्मसम्मान का हनन, अब नहीं होगा सहन, वही समर्थकों के मुताबिक नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में विकास और राजनीतिक स्थिरता बनी हुई है, इसलिए वे चाहते हैं कि मुख्यमंत्री अपने फैसले पर एक बार फिर से करें विचार, वही कल पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया था जमकर हंगामा, नाराज़ कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ करते हुए फर्नीचर और पोस्टरों को पहुंचाया नुकसान, उनका आरोप है कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता साजिश के तहत नीतीश कुमार को बिहार की सक्रिय राजनीति से दूर करने की कर रहे हैं कोशिश










