बिहार की रियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर कवायद हुई तेज, कल होगी भाजपा की विधायक दल की बैठक, विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम का होगा एलान, इसके लिए पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने दी है जिम्मेदारी, वही शिवराज सिंह के बिहार दौर से पहले इस पर आरजेडी नेता सांसद मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बिहार कई संभावनाओं को कर चुका है खारिज, जो प्रभारी महोदय तय किए गए हैं उन्हें भी नहीं पता होगा कि किसको चुनना है, शिवराज सिंह चौहान को भी पर्ची हवाई जहाज में जाते समय दी जाएगी, सेलो टेप से बांधकर कि इसी टाइम पर खुलेगा, पर्ची खुलने दीजिए, वही आज JDU के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक, इस बैठक में नई सरकार में पार्टी की भूमिका और उपमुख्यमंत्री के पद को लेकर हुई चर्चा, अब देखना यह होगा की कल किसके नाम की खुलेगी पर्ची? माना जा रहा है की कोई महिला नेता भी बन सकती है बिहार की नई मुख्यमंत्री










