कुर्ता-पजामा और हवाई चप्पल पहन निशांत कुमार ने JDU की ली सदस्यता, पिता Nitish को लेकर दिया ये बड़ा बयान

बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड में हुए शामिल, निशांत कुमार कुर्ता-पजामा और हवाई चप्पल पहनकर पहुंचे थे जेडीयू ऑफिस, इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिजेंद्र यादव, मंत्री सुनील कुमार समेत जेडीयू के प्रमुख नेता रहे मौजूद,लेकिन खुद सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए, वही निशांत कुमार ने अपने पिता Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले का किया स्वागत और कहा कि मैं इस उनके इस निर्णय को स्वीकार करता हूं, निशांत ने कहा- मैं सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने का करूंगा काम, पिताजी (नीतीश कुमार) ने जो 20 साल में काम किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाने का करूंगा काम, मुझे अपने पिता पर गर्व है, इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह नीतीश कुमार पर विश्वास और अपना मनोबल बनाए रखें