PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा अपडेट, 13.58 करोड़ पहुंची वोटर्स की संख्या, जारी हुई नई ड्राफ्ट लिस्ट!

17 नवंबर 2026
साझा करें:
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा अपडेट, 13.58 करोड़ पहुंची वोटर्स की संख्या, जारी हुई नई ड्राफ्ट लिस्ट!

UP Election 2027, Uttar Pradesh News, Voter List, Election Commission, UP Politics, Breaking News

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट रोल हुआ जारी, 10 अप्रैल 2026 को पहली सूची आने के 221 दिन बाद 17 नवंबर को आई दूसरी लिस्ट,  चुनाव आयोग ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) के तहत प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की जारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 हुई, जबकि 10 अप्रैल 2026 को जारी पिछली सूची में यह संख्या थी 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792, यानी इस दौरान जुड़े हैं करीब 18 लाख 84 हजार नए मतदाता, अब 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन कराने के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी, इसके लिए नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म-6, नाम हटवाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 और नाम-पते समेत अन्य जानकारियों में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरना होगा, वहीं, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा, वही चुनाव आयोग ने पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जरूर जांच लें, क्योंकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को  की जाएगी जारी 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal