भारतीय जनता पार्टी से जुडी बड़ी खबर, बीजेपी के बड़े राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से दिया इस्तीफा, शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए दिया बड़ा बयान, कहा- मैं पाटीं की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं,आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण मैं निजी क्षेत्र में करूंगा प्रवेश, शहजाद पूनावाला ने कहा- 30 जुलाई 2026 को दिए अपने त्यागपत्र के संदर्भ में, गहन विचार-विमर्श और परिस्थितियों पर गंभीर मनन के बाद मैंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का अंतिम निर्णय लिया है, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी के प्रति मैं कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करता हूँ। पिछले पाँच वर्षों में पार्टी ने मुझे जो अवसर और मंच दिया, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूँगा, अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के चलते अब मैं निजी क्षेत्र में प्रवेश कर रहा हूँ, मैं पार्टी की व्यवस्था से अलग हो रहा हूँ, लेकिन भाजपा के विचार और प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति अपना समर्थन और सम्मान बनाए रखूँगा, बता दें शहजाद पूनावाला बीजेपी के प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में शामिल रहे हैं और टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए जाने जाते हैं, भाजपा में आने से पहले पूनावाला थे कांग्रेस में, 2017 में ही वह भारतीय जनता पार्टी में हुए थे शामिल, देखें पूनावाला के इस्तीफे की चिट्ठी
BJP को बड़ा झटका, शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, पार्टी छोड़ने की बताई ये बड़ी वजह, देखें इस्तीफे का पत्र

Shahzad Poonawalla Resigns BJP: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा










