राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, कांग्रेस नेता जूली ने स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक को लेकर सरकार साधा निशाना, कहा- देखिए, यह सरकार डर चुकी है, जैन जी के बाद अब जैन अल्फा का नंबर आ गया है, जैन अल्फा का भी आपने जो देखा, जैन अल्फा ने 4-5 स्कूलों में विरोध किया है, उसी से सरकार इतना डर गई कि मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया, मीडिया अंदर नहीं जा पाएगी। सबसे बड़ा डर इन लोगों के मन में मीडिया का है कि मीडिया अंदर जाएगी तो उनकी कमियों को दिखा देगी, हाई कोर्ट ने इनको फटकार लगाई है। इन्होंने वहाँ पर सॉरी फील किया है, हाई कोर्ट ने कहा कि आप इतनी भी स्थिति में नहीं हो कि आप स्कूल के कमरों को ठीक कर सको, तो राजस्थान का क्या करोगे? इतनी टिप्पणी इन पर की है, राजस्थान के 85,000 स्कूलों के कैमरे खराब पड़े हैं, 3,768 के आसपास स्कूल जर्जर घोषित हो चुके हैं, एक भी बनाया नहीं, तो यह तो डर है इस सरकार का और यह तानाशाही है, मैं इस ऑर्डर का विरोध करता हूँ, नेता प्रतिपक्ष जूली ने आगे कहा- मैं बच्चों से भी कहना चाहूँगा कि अभी बच्चों ने आवाज उठाना शुरू की, उस आवाज को ये दबाना चाहते हैं, बच्चे भी इस चीज का विरोध करें कि स्कूल के अंदर जो इनकी कमियाँ हैं, वे तो उजागर होनी ही चाहिए, क्योंकि आप देखोगे, आप रोक लगा रहे हो, क्योंकि आप देखोगे कि पिछले 3-4-5 घटनाएँ ऐसी आई हैं, सरकार बैकफुट पर आ गई, यह डर है, भजनलाल जी, आप प्रेस पर रोक लगाकर क्या दिखाना चाहते हो? आज अचानक ही आपको छात्रों के हित नजर आने लग गए कि छात्रों के हित जो उजागर हो जाएंगे, यह बहुत जरूरी है और मीडिया नहीं जानी चाहिए, आप डर चुके हैं, आपको इन बच्चों से इतना डर सता रहा है, बच्चे सिर्फ एक एजुकेशन ही तो मांग रहे हैं—पढ़ने के लिए कक्षा-कक्ष हो, पीने के लिए साफ पानी हो, बैठने की व्यवस्था हो, पढ़ाने के लिए टीचर हो, इसके लिए और मांगा क्या है आपसे? और वह भी नहीं दे पा रहे हो, यह सरकार का डर है, यह सरकार का फेलियर है
स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक से भड़के जूली, बोले- भजनलाल जी, आप डर चुके हैं, मैं बच्चों से...

‘सरकार डर चुकी है, मीडिया से सबसे ज्यादा डर!’ स्कूलों में रोक पर टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर हमला










