PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

सचिन पायलट का बड़ा प्रहार: भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'अधिकारी को पीटना...'

02 मई 2026
साझा करें:
सचिन पायलट का बड़ा प्रहार: भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'अधिकारी को पीटना...'

Rajasthan I sachin Pilot I Jaideep Bihani I Sri Ganganagar

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस नेता और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने श्रीगंगानगर में सामने आए विवादित घटनाक्रम पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, हाल ही में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी द्वारा अधिकारियों पर मारपीट के आरोप लगाए जाने के बाद जहां संबंधित अधिकारियों की हुई थी गिरफ्तारी, वहीं जमानत पर रिहा हुए एईएन जगनलाल बैरवा ने प्रेस वार्ता कर विधायक पर ही गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी, वही इस मामले को लेकर सचिन पायलट ने दी प्रतिक्रिया, सचिन पायलट ने कहा- गत दिनों श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक द्वारा अधिकारियों पर मारपीट के संगीन आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था, अब जो घटनाक्रम सामने आया है, उसमें संबंधित अधिकारी AEN जगनलाल बैरवा ने जमानत मिलने के बाद प्रेस वार्ता के दौरान विधायक पर कई लगाए हैं गंभीर आरोप, इनमें अभद्र भाषा का प्रयोग, कपड़े फाड़ना, प्रताड़ित करना तथा शरीर पर चोट के निशान दिखाना शामिल है, वीडियो और फोटो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि संबंधित कर्मचारी को बेरहमी से गंभीर चोटें पहुंचाई गई हैं। इस प्रकार का व्यवहार पूरी तरह निंदनीय है, यह पूरा मामला बेहद गंभीर है। इस प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, जांच प्रक्रिया पारदर्शी हो ताकि कानून पर आमजन भरोसा कायम रहे 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें