Rajasthan: पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए सत्ता का शिखर छू लिया है. भाजपा की इस 200 से अधिक सीटों वाली अभूतपूर्व जीत में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक बड़े 'गेमचेंजर' बनकर उभरे हैं. पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिन क्षेत्रों और विशेषकर उत्तर बंगाल की जिन कठिन सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी, वहां मुख्यमंत्री ने अपनी रणनीतिक कुशलता से टीएमसी के मजबूत किलों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. सीएम भजनलाल शर्मा ने जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और कुशल संगठन क्षमता का परिचय देते हुए भाजपा के अभियान को नई गति दी. उनके शांत, सरल लेकिन निर्णायक नेतृत्व शैली ने कार्यकर्ताओं में नया आत्मविश्वास पैदा किया और चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में मोड़ने में अहम भूमिका निभाई. सीएम भजनलाल शर्मा ने बंगाल में 6 सीटों पर सभाएं और रोड शो किए, उन सभी पर बीजेपी को जीत मिली है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का में कई जिलों में किया गया तूफानी प्रचार भाजपा के लिए एक तरह से संजीवनी साबित हुआ. सिलीगुड़ी में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के पक्ष में किए गए उनके विशाल रोड शो और रैलियों ने पूरे क्षेत्र के चुनावी समीकरण बदल दिए. उनके सरल स्वभाव और आम जन से सीधे जुड़ाव की शैली ने वहां के मतदाताओं को गहराई से प्रभावित किया, जिसका परिणाम आज भाजपा की झोली में गिरी एकतरफा जीत के रूप में सबके सामने है.
यह भी पढ़े: बंगाल में सत्ता का ताज बदला या जनता का मूड? लेकिन असली परिणाम आने अभी बाक़ी !
प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिस प्रकार राजस्थान के 'सुशासन मॉडल' और प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंगाल की जनता के सामने रखा, उसने लोगों के मन में विश्वास पैदा किया. उन्होंने टीएमसी के भ्रष्टाचार और अराजकता पर सीधा प्रहार करते हुए बंगाल में 'विकसित राजस्थान' की तर्ज पर विकास का ब्लूप्रिंट पेश किया. विशेषकर प्रवासी राजस्थानी समाज को एकजुट करने और उन्हें राष्ट्रवाद की मुख्यधारा से जोड़ने में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है.
वही राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भजनलाल शर्मा की कार्यशैली और सांगठनिक पकड़ ने बंगाल में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में नया उत्साह फूँक दिया. वे केवल मंचों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने स्थानीय समुदायों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना और भाजपा की नीतियों पर भरोसा दिलाया. उत्तर बंगाल की दुर्गम सीटों पर भाजपा की क्लीन स्वीप इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 'विजय रथ' अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के लिए एक अजेय हथियार बन चुका है.
इस शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कद भारतीय राजनीति के पटल पर और भी ऊंचा हुआ है. उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि वे न केवल राजस्थान के कुशल प्रशासक हैं, बल्कि चुनावी रणभूमि में भी वे एक कुशल रणनीतिकार और जनता के प्रिय नेता हैं. बंगाल में मिली इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय अब प्रमुखता से राजस्थान के इस जनप्रिय मुख्यमंत्री को दिया जा रहा है, जिनकी मेहनत ने बंगाल की धरती पर पहली बार 'कमल' को पूरी भव्यता के साथ खिलाया है.
Bhajanlal Sharma I Rajasthan I Bengal I Amit Shah I Bhajanlal Sharma News I











