राजस्थान में भजनलाल सरकार ने नए साल में भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है. युवाओं को सरकारी नौकरियों के बढ़ते अवसर टैग लाइन के साथ जारी इस कैलेंडर में इस साल होने वाली कुल 1 लाख से ज्यादा पदों पर होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं की जानकारी दी गई है. सबसे पहले सबसे बड़ी रीट भर्ती परीक्षा इसी महीने में होगी. इसके बाद जनवरी से मार्च तक शिक्षा विभाग में ही कुल 10 हजार विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा होगी. जून-जुलाई में 4000 पदों पर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होगी. जुलाई में 6500 पदों पर वरिष्ठ अध्यापक संयुक्त भर्ती परीक्षा होगी। इसके बाद अगस्त में PHED में 3000 विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा होगी. देखिये भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर.











