पानी के बदले पैसे मांगने पर भजनलाल सरकार ने CM भगवंत मान को दिया ये करारा जवाब !

प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पंजाब सरकार के दावे को भजनलाल सरकार ने किया खारिज, पंजाब सीएम भगवंत मान के राजस्थान से पानी के बदले 1.44 लाख करोड़ की मांग को राजस्थान सरकार ने ठुकराया, सीएम भगवंत मान के दावे पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान के जल संसाधन मंत्री ने कहा- पानी के लिए कोई भुगतान नहीं होगा, पंजाब सरकार का दावा है राजनीति से प्रेरित, उनके दावों के नहीं है कोई तथ्यात्मक आधार, मंत्री रावत ने पंजाब सरकार से किसी तरह के पत्र देने के दावे को भी नकार दिया और कहा कि उन्हें कोई लेटर नहीं मिला, बता दें पंजाब सीएम भगवंत मान ने 1920 के समझौते का हवाला देते हुए राजस्थान सरकार से पानी की बकाया रॉयल्टी देने अथवा पानी लेना बंद करने को कहा था, इस पर जलसंसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा- वर्ष 1920 का समझौता ब्रिटिश सरकार, बहावलपुर (अब पाकिस्ताान में) और बीकानेर रियासत के बीच हुआ था, बीकानेर रियासत की लगभग 5 लाख एकड़ जमीन के लिए पानी आवंटन तय किया गया, पानी के बदले चार्ज ब्रिटिश सरकार को देना था, पंजाब प्रांत को नहीं, मंत्री ने कहा- आजादी के बाद रावी, ब्यास और सतलुज नदियों के पानी के उपयोग और बंटवारे पर हुआ है 3 बार समझौता, यह समझौता वर्ष 1955, 1959 और 1981 में संबंधित राज्यों के बीच किए गए विचार-विमर्श के बाद, इनमें कहीं भी नहीं किया गया रॉयल्टी या किसी चार्ज का कोई प्रावधान, इसलिए पंजाब की तरफ से रॉयल्टी की मांग तथ्यों से परे और गैर कानूनी है

Bhagwant Mann I Punjab I Rajasthan I Bhajanlal sharma I Suresh singh Rawat I Water